हवाई जहाज के बारे में कुछ  ऐसे अनोखे फेक्ट जो हर कोई नहीं जानता है | इस आर्टिकल को पढने के बाद आप हवाई जहाज के बारे में कुछ ऐसे अनोखै  फेक्ट जानेगे, जो आपने इससे पहले कभी सूने भी नहीं होगें |

आज के जमाने में हम सभी हवाई जहाज के बारे में जानते हैं  | खासकर भारतीय वायु सेना के बारे  जिसके राफेल विमानों के बारे में हर भारतीय वाकिफ है | हम में से कई लोगो ने  हवाई जहाज में सफर भी किया  हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज के बारे में  कई  ऐसे अनोखै  तथ्य भी हैं, जिन्हे जानकर आप हैरान हो जायेंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ अनोखै तथ्यों के बारे में  |

1. हवाई जहाज के अविष्कार का श्रेय  राइट बंधुओं को जाता है। जो कि दो सगे भाई थे जिनका नाम विल्बर और ओरविल राइट था | ये तो ऐसा फेक्ट है जिसके बारे में सभी जानते हैं लेकिन क्या आप  जानते हैं कि हवाई जहाज का अविष्कारक एक भारतीय था | जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ रहे हैं |  इस बारे में बालिवुड यानि भारतीय सिनेमा ने एक मुवी भी बनाई है, जिसका नाम है 'हवाई जादा' |  अगर  आपने इस मुवी को नहीं देखा तो मेरा आपसे निवेदन है कि आप इस मुवी को जरूर देखें |  और उस भारतीय के बारे में जाने जिसने राइट बंधुओ के पहले हवाई जहाज का अविष्कार किया था |


2. हवाई जहाज को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इस पर आसमानी बिजली गिरने का भी असर नहीं होता   है।  साल में कम से कम एक बार तो हर हवाई जहाज पर  आकाश में बिजली जरूर गिरती है,और इससे कई हादसे भी हुए हैं लेकिन पिछले कई सालों से  जहाजों पर बिजली गिरने से एक भी हादसा नहीं हुआ है।


3. पूरी दुनिया में हर रोज  लाखों लोग हवाई जहाज से सफर करते हैं लेकिन अब तक पूरी दुनिया की सिर्फ और सिर्फ  5 % आबादी ही अब तक हवाई जहाज में सफर कर पाई है। है ना अनोखी बात |क्या आप  भी उस 5% आबादी का हिस्सा है कमेंट करके जरूर बताए |




4.  हवाई जहाज में सफर करने वाले ज्यादातर यात्रियों को  अक्सर ये शिकायत रहती है की प्लेन में उन्हें  खाना  खराब मिलता है। लेकिन इसमें सबंधित एयरलाइंस  की कोई गलती नहीं है। दरअसल, ऊंचाई पर जाकर वातावरण बदल जाता है।  इस कारण हमारी स्वाद करने की क्षमता भी प्रभावित होती है और वहां मीठी चीजें भी कम मीठी लगती हैं और नमकीन चीजें कड़वी जैसे लगने लगती हैं। अगर आपको हवाई सफर करना है तो खाना घर से ही खाकर जाए क्योंकि घर के खाने का स्वाद ही अलग होता है | हवाई जहाज में  जो खाना एयर होस्टेस व्दारा दिया जाता है उसमे नमक की मात्रा ज्यादा होती है |  लेकिन हमें इसका पता तक नहीं चलता है और हम बड़े हि चाव से वो खाना खाते है |


5. हवाई जहाज में प्रत्येक उडा़न में दो पायलेट होते है | एक मुख्य पायलेट और  दुसरा सह-पायलेट | लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ईन दोनों पायलेटो को अलग-अलग खाना दिया जाता है क्योकि अगर खाना  खाने से  एक  की तबियत ख़राब हो जाये तो दूसरा पायलेट  हवाई जहाज चला सके।

6.  कई एविएशन विशेषज्ञ कहते हैं कि हवाई जहाज में पीछे की बीचो बीच वाली सीट सबसे ज्यादा सुरक्षित होती है यानि प्लेन हादसे के दौरान केवल यही सीट सबसे ज्यादा सेफ होती है। ऐसा  कुछ नहीं जब हवाई जहाज हवा में होता हैं तब वह बीचों बीच सीट वाला यात्री भी उतना ही सुरक्षित रहता है जितना कि उस हवाई जहाज में सफर कर रहे बाकी अन्य यात्री | इस बारे में मेने अलग से एक पुरा लेख लिखा है आप चाहे तो उसे पढ सकते हैं   https://flyinginaplane.blogspot.com/2021/04/blog-post_4.html?m=1

 


7. कुछ हवाई जहाजों में सीक्रेट बैडरूम भी होते हैं जहाँ प्लेन के पायलट ओर एयर होस्टेस आराम कर सकते हैं। ये सुविधा केवल उन विमानों में होती है जिन्हें बहुत लंबा सफर करना हो |

8. जो लोग हवाई जहाज में पहली बार सफर करते हैं वो मानते हैं  कि हर फ्लाइट  के बाद हवाई जहाज  के टायर बदले जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है क्योकि हवाई जहाज के टायर कई  टन तक वजन सह सकते हैं और मीलों  प्रति घंटे कि रफ़्तार से जमीन पर भी उतरते हैं। कई उड़ान भरने के बाद अगर टायर ख़राब  होते हैं या कभी-कभी टायर ब्रस्ट  हो जाते है तभी  टायर बदले जाते हैं। और ईन टायरों में हिलीयम  गैस भरी जाती है |

9.  जब हवाई जहाज रात में लैंडिंग करता है तो इस दौरान हवाई जहाज के अंदर की लाइट डिम कर दी जाती है ताकि प्लेन से उतरने के बाद यात्रियों की आँखों पर जोर ना पड़े और वो आसानी से देख सके |

10.  हर  हवाई जहाज यानि कि प्लेन में दो इंजन होते हैं, ताकि अगर प्लेन का एक इंजन खराब हो जाए तो प्लेन दुसरे वाले इंजन पर  लैंड कर सके |




11.  अगर आपने हवाई सफर के दोरान ध्यान दिया होगा तो आपने देखा होगा कि प्रत्येक हवाई जहाज की खिड़की के शीशे में बहुत छोटा छेद होता है। ये छेद बड़े काम कि चिज होता है  दरअसल, ये छेद प्लेन में प्रेशर को बनाये रखता है।

12. आजकल हर हवाई जहाज में आटोपायलट (auto- pilot ) सिस्टम होता है जिससे कि यह बिना पायलेट के भी उड़ सकता है  ,लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई जहाज के काकपिट (cockpit) में पायलेट का होना अनिवार्य होता है।

13.  जब आप हवाई जहाज के अंदर बेठ जाते है तब एयर होस्टेस यात्रियों को कुछ  जरूरी निर्देश देती है | आपने इन निर्देशो में आक्सीजन मास्क का नाम भी सुना होगा | ये आक्सीजन मास्क हर प्लेन में यात्रियों के लिए इमरजेंसी में इस्तेमाल के लिए होते है, लेकिन कोई ये नहीं जनता कि ऑक्सीजन मास्क में केवल 15 मिनट  की ही ऑक्सीजन होती है।

14. हवाई जहाज का अब तक का सबसे खतरनाक एक्सीडेंट सन्  1977 में हुआ था। जब दो प्लेन  जो यात्रियों से खचाखच भरे हुए थे ,और ये दोनों प्लेन आमने सामने रनवे पर टकरा गए थे और इस   जबरदस्त टक्कर में  कई लोगों को मौत हो गयी थी। ये आज तक का सबसे खतरनाक एक्सीडेंट था | एक रिपोर्ट के अनुसार इस एक्सीडेंट में  लगभग 500 लोगों की मौत हो गई थी |