भारतीय वायुसेना विश्व की चौथी सबसे ताकतवर वायु सेना मानी जाती है।
जो की भारत की सुरक्षा का प्रमुख स्तम्भ है, क्योंकि आधुनिक लड़ाइयों में वायु सेना ही आपकी जीत सुनिश्चित करती है। वर्तमान समय में भारतीय वायु सेना में 1,50,000 से भी ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं|
भारतीय वायु सेना के पास कई उन्नत और आधुनिक टैकनौलजी वाले फाइटर विमान है | फ्रांस से खरिदा गये 'राफेल' का नाम तो आप सब जानते ही होगें |
भारतीय वायु सेना दुनिया के सबसे बड़े वायु सेनाओ में शुमार है जिन्होंने कई युद्ध में अपने सहस और दम का प्रमाण दिया है। यह चीज़े भारतीय वायु सेना को जानकारो के लिए एक दिलचस्प विषय बनाती है जो इसके 9 दशक से भी लम्बे इतिहास का प्रतीक है। यहाँ पर मैं भारतीय वायु सेना के बारे में कुछ ऐसे दिलचस्प तथ्यों के बारे मै बताऊंगा जो आप शायद कम ही जानते होंगे:
पाकिस्तानी आक्रमणकारी जो श्रीनगर के नजदीक बारामूला तक पहुँच गये, थे। भारतीय वायु सेना ने रातों-रात सेना को श्रीनगर पहुंचा कर कश्मीर को भारत में रखने में मशत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2. भारतीय वायु सेना ने 1965 में लाहौर के आसमान पर अधिकार कर लिया था, तथा भारतीय जीत में मशत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
3. 1971 में भारत-पाक युद्ध में भारतीय विजय तथा बांग्लादेश के निर्माण में वायु सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
1971 में वायु सेना ने बांग्लादेश के आसमान पर अधिकार किया, तथा ढाका के टाउन हॉल पर बमबारी की जिससे घबरा कर तत्कालीन पाकिस्तानी जनरल नियाजी ने आत्मसमर्पण की घोषण कर दी,
और बांग्लादेश का निर्माण हुआ, जबकि पाकिस्तान 100,000 सैनिक महीनो युद्ध जारी रख सकते थे, अगर भारतीय वायु सेना का डर न होता तो।
4. 1988 में वायु सेना ने मालदीव में opration कैक्टस को अंजाम दिया, और वहाँ तख्तापलट को रोका। यह बहुत ही द्रुतगामी अभियान था।
5. 1989 में लिट्टे के खिलाफ श्री लंका में सैन्य हस्तक्षेप में वायु सेना ने योगदान दिया।
6. 1999 में कारगिल युद्ध में पहाड़ो पर बैठे आतंकवादी एवं पाक सैनिकों की सही लोकेशन पता करने में और बंकर नस्ट करने में भी भारतीय वायु सेना ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कारगिल वॉर में इजराइल ने भारत की बहुत मदद की थी, कहा तो ये भी जाता है, कि इजरायली पायलटों ने भारतीय विमान उड़ाए।
7. 2000 में वायु सेना ने प्. अफ़्रीकी देश सायरा-लियॉन में फसे भारतीय uno की शांति सेना के 250 सैनिकों को एयरलिफ्ट किया।
8. 1991 के कुवैत युद्ध में वायु सेना ने हजारों भारतियों को एयरलिफ्ट किया।
इस घटना को लेकर अक्षय कुमार ने एक फिल्म भी बनाई | इस फिल्म का नाम आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताए |
9. आजादी के तुरंत बाद वायु सेना ने इंडोनेशिया की सैन्य सहायता की थी,
हॉलैंड से आजाद होने में। तब बिजयू पटनायक खुद विमान उड़ाकर गये,थे। जो उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पिता थे।
उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान मिला है।
10. भारतीय वायु सेना का देश के बाहर ताजीकिस्तान में सैन्य अड्डा भी है।
11. भारतीय वायु सेना एशिया में लड़ाकू जेट को संचालित करने वाली पहली वायु सेना थी |
12. भारतीय सेना और भारतीय नौसेना की तरह, भारतीय वायु सेना ने अपने कमांडो यूनिट का गठन कर दिया जिसको नाम दिया गरुड़ः। गरुड़ कमांडोज़ को रॉयल एयर फाॅर्स के कमांडोज़ की तरह तैयार किया गया और इनकी ट्रेनिंग पैरा कमांडोज़ और मरीन कमांडोज़ की तरह करवाई गयी।
आज देश का बच्चा -बच्चा भारतीय वायु सेना के बारे में जानता है |
जय हिंद
वन्दे मातरम्
0 टिप्पणियाँ